बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूटी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद
बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के व्यस्त इलाके से स्कूटी चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का वाहन बरामद कर लिया है।
प्रार्थिया पूर्णिमा ताम्रकार (निवासी जरहाभाठा) ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG10/AW9278), जिसे उन्होंने तेलीपारा स्थित संजय शुक्ला के घर के पास खड़ा किया था, 14 जून 2025 की रात अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई थी। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 364/25 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की।
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने करबला चौक निवासी शेख साहिल (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी इमरान खान उर्फ इम्मू के साथ मिलकर उक्त स्कूटी चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली गई है।
नाम: शेख साहिल पिता शेख जहीर
उम्र: 20 वर्ष
पता: करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
पुलिस ने आरोपी शेख साहिल को 29 दिसम्बर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले का दूसरा आरोपी, इमरान खान (निवासी चांटीडीह), फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें।




Fala, rapaziada! O cassinobetano tem uns jogos bem da hora e a plataforma é confiável. Já me diverti bastante por lá. Recomendo dar uma olhada pra quem curte um bom cassino online. Dá uma espiada aqui: cassinobetano
188v bet thường xuyên tổ chức các giải đấu Slot với tổng giải thưởng lên đến hàng trăm triệu đồng để tri ân hội viên. TONY02-03