नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर भाजपा में जश्न, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव
बिलासपुर | भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के सांगठनिक मामलों के गहरे जानकार श्री नितिन नवीन जी के सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर न्यायधानी बिलासपुर के भाजपाइयों में भारी उत्साह देखा गया। कुछ दिनों पूर्व पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया था, जिसके बाद आज सुबह आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।

ढोल-नगाड़ों के साथ सड़क पर उतरी भाजपा
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर और ‘नितिन नवीन जिंदाबाद’ के नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल-ताशों और गाजे-बाजे के साथ पूरा कार्यालय परिसर उत्सव के माहौल में डूब गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी।

छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा नाता
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि श्री नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। वे लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत रहे हैं और बिलासपुर संगठन के कार्यों में उनका निरंतर मार्गदर्शन और प्रवास होता रहा है। उनके संगठनात्मक कौशल का लाभ अब पूरे देश को मिलेगा।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं नितिन नवीन
उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन जी हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए हैं। वर्तमान में वे बिहार की नीतीश कुमार सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके पूर्व भी वे बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता और सांगठनिक पकड़ को देखते हुए ही केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान सौंपी है।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
आज भाजपा कार्यालय में आयोजित इस विजय उत्सव में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, अजीत भोगल, के.के. शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, हरि गुरुंग, अशोक मिथुन, राहुल सिंह, अनिल सिंह चौहान, अमित सिंह, मोनू रजक, नितिन छाबड़ा, संतोष सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Heard about pkbetvn. Is it any good for us Vietnamese players? Specific bonuses for VN? Input appreciated!
Yo, downloading the 166BetApp right now. Mobile betting is everything these days! Gotta be smooth, fast, and easy to use. Hope this app delivers. Betting with 166betapp to see what the fuss is about!
Heard some whispers about 234win. Decided to see what the buzz is all about. Seems legit! Gonna try my hand at a few games. Wish me luck, y’all! Join the fun: 234win
Was looking for something specific at httphiww88vip and found exactly what I needed. The VIP access gives you a more extensive gameplay. httphiww88vip seems pretty legit.
GG888login, after some issues, can say its a good option for playing once youre in. I like gg888login because it allows me to play a larger variety of games
Checking out tibj388 gave me some solid options for new games, I recommend checking it out especially if youre undecided. tibj388 has something for everyone!