संवाददाता रुपचंद अग्रवाल
बिल्हा में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ और चक्काजाम; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा द्वारा आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। मनरेगा योजना को बचाने, मजदूरों के हक और किसानों के धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सांकेतिक चक्काजाम किया। इसके पश्चात शनिचरी से पदयात्रा निकालकर गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और रामधुन गाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

सरकार की नीतियों पर बरसे दिग्गज नेता
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को षडयंत्र पूर्वक बंद करने की कोशिश की जा रही है। गंगोत्री ने कहा, “केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें मिलकर जनता को ठग रही हैं। बिजली बिल योजना से लेकर महतारी वंदन और धान खरीदी तक, हर मोर्चे पर यह सरकार विफल साबित हुई है।”

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में मनमोहन सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना गरीबों की आजीविका का एकमात्र सहारा है। उन्होंने तकनीकी पक्ष रखते हुए बताया:
”पूर्व में राज्यों को इस योजना के लिए केवल 10% राशि देनी होती थी, जिसे अब भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 40% कर दिया है। यह इस योजना को दमघोंटू बनाकर बंद करने की एक बड़ी साजिश है।”
प्रमुख मांगें और कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा के फंड को सुचारू रखने और किसानों के हित में धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की गई। गीतांजलि कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का काम कर रही है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन आँशु निर्मलकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजली कौशिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर:
- प्रमुख नेतृत्व: प्रभारी सुधीर सिंह, नाजिम खान, विमल अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नानक रेलवानी, केशव पांडे।
- वरिष्ठ कांग्रेसी: ब्रजेश शर्मा, देवी सिंह ठाकुर, हजारी भारद्वाज, रोहिणी नौबतका, मनोज वर्मा, जे.पी. तिवारी, प्रकाश बिंदल, घनश्याम डहरिया, इन्द्राणी कौशिक।
- पार्षद एवं कार्यकर्ता: राहुल राजपूत, लाल यादव, सरस्वती डहरिया, गोल्डी पंजवानी, रोहित साहू, अमृत कोसले, हाशिम खान, विपिन राजपाल, रूपेंद्र वर्मा, धनुष मरावी, धर्मेंद्र फरवी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


