ब्युरो रिपोट उमा शंकर शुक्ला
दुर्ग-दिल्ली जंक्शन के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए दीपावली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन
यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा ।
बिलासपुर – 31 अक्टूबर 2026दीपावली त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-दिल्ली जंक्शन के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी का विस्तृत समय-सारिणी गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-दिल्ली जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 02 नवम्बर 2026 को 11.00 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.35 बजे, प्रस्थान 11.40 बजे, उसलापुर आगमन 13.40 बजे, प्रस्थान 13.50 बजे, शहडोल आगमन 16.40 बजे, प्रस्थान 16.42 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 19.20 बजे, प्रस्थान 19.30 बजे, सागर आगमन 21.53 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 01.30 बजे, प्रस्थान 01.35 बजे, ग्वालियर आगमन 02.34 बजे, प्रस्थान 02.36 बजे, आगरा केंट आगमन 04.05 बजे, प्रस्थान 04.07 बजे, मथुरा आगमन 04.44 बजे, प्रस्थान 04.46 बजे तथा 08.30 बजे दिल्ली जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी |
कोच संरचना – इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावर कार, 01 स्लीपर, 14 एसी-III, 01 एसी-II कोच सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |



