पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल की स्थान पर अनुपस्थिति के संबंध में जानकारी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने एक प्रेस बयान जारी कर जानकारी दी है कि पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल अपरिहार्य पारिवारिक कारणों से वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर प्रवास पर रहेंगे।
राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्योत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अमर अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि तथा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

पूर्व निर्धारित पारिवारिक प्रवास के कारण इन महत्वपूर्ण आयोजनों में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हो पाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने विनम्रतापूर्वक आग्रह किया है कि दोनों स्थानों के आमंत्रण पत्रों में उनका नाम शामिल न किया जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि अमर अग्रवाल जी ने राज्योत्सव की महत्ता को ध्यान में रखते हुए आयोजकों को समय रहते अवगत करा दिया है ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने बिलासपुर एवं जीपीएम जिले की जनता को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।




