महालक्ष्मी ज्वेलर्स” लूट कांड का पर्दाफाश: बिलासपुर पुलिस का “प्रहार”
बिलासपुर पुलिस ने एक अत्यंत साहसिक और तकनीकी ऑपरेशन के माध्यम से अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिनांक १७.०२.२०२६ को महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर करोड़ों के जेवर लूटने वाले ०७ कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का विवरण एवं खुलासा:
आरोपियों ने ईको कार से टक्कर मारकर प्रार्थी की गाड़ी रोकी और कट्टे की बट व हथौड़ी से वार कर लूट को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में एसीसीयू और थाना सरकण्डा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा किया और मिर्जापुर (U.P.) पुलिस की मदद से घेराबंदी कर उन्हें दबोचा।
पूछताछ में हुए सनसनीखेज खुलासे:
१. सुपारी किलिंग: मुख्य साजिशकर्ता राजू सोनकर ने जमीन विवाद के कारण सब्जी कारोबारी बंधु मौर्य की हत्या हेतु २५ लाख की सुपारी दी थी।
२. पूर्व प्रयास: गिरोह ने १८ दिसंबर २०२५ को हत्या का और १९ दिसंबर को होटल कारोबारी ‘नेटी’ से लूट का असफल प्रयास किया था।
३. अगली योजना: त्योहार के दौरान सदर बाजार में तिजोरी लूटने की साजिश भी विफल की गई।
बरामद संपत्ति:
- नगद राशि: ₹५,३३,०००/- (पाँच लाख तैंतीस हजार रुपये)
- जेवर: २ किलो से अधिक सोना एवं अन्य आभूषण (शत-प्रतिशत बरामदगी)
- हथियार: ०१ देशी कट्टा, ०१ कारतूस, ०६ धारदार चाकू।
- वाहन: स्कार्पियो, ईको एवं क्विड कार।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी:
- विनोद उर्फ बिन्नु (अनूपपुर), विजय लाम्बा (दिल्ली), करीम खान (बरेली), मोनू उर्फ राहुल (नोएडा), नारद श्रीवास, राजू सोनकर एवं इरफान अली (बिलासपुर)।
पुरस्कार:
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा पूरी टीम के उत्कृष्ट कार्य हेतु नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।



