चकरभाठा पुलिस का अवैध हुक्का बार पर बड़ा प्रहार: होटल की छत पर चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़’’
बिलासपुर: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर रेड मारकर संचालक को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही का विवरण
थाना प्रभारी चकरभाठा, उमेश साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का और प्रतिबंधित तंबाकू युक्त फ्लेवर परोसा जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु टीम गठित कर घेराबंदी की गई और मौके पर दबिश दी गई। रेड के दौरान आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता को ग्राहकों को हुक्का पिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया।
जप्त सामग्री (कुल मूल्य लगभग 55,000 रुपये)
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का उपकरण और सामग्री जप्त की है:
हुक्का पॉट: 12 नग
चिलम व पाइप: 12-12 नग
कोयला कोको जेल: 06 पैकेट
कोल हीटर: 01 नग
फ्लेवर: 03 प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग सिगरेट तंबाकू युक्त फ्लेवर।
नगदी: 5,000 रुपये नगद।
अन्य: स्टैंड व अन्य हुक्का संसाधन।
आरोपी का विवरण
नाम: सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता
उम्र: 39 साल
निवासी: होटल शिवा इन, बोदरी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2) और 27 .4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


