अभियान “प्रहार” के तहत तखतपुर पुलिस की बड़ी सफलता; अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत तखतपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले गिरोह पर नकेल कसी है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की गई है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोढे चौक के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर व ACCU की टीम ने दबिश दी।

प्रथम गिरफ्तारी: मौके से दुर्गेश गायकवाड को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 75,000/- रुपये) बरामद की गई।
खुलासा: पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन से खरीदा था।
मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी: पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे आरोपी अप्पू देवांगन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। उसने स्वीकार किया कि वह दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर लाकर यहां खपाता था। उसके पास से बिक्री की शेष राशि 2,000/- रुपये और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
दुर्गेश गायकवाड (22 वर्ष), साकिन: बड़े बाजार, तखतपुर।
अप्पू देवांगन (32 वर्ष), निवासी: देवांगन मोहल्ला, तखतपुर।
जब्ती व धाराएं:
कुल मादक पदार्थ: 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 75,000/- रुपये)।
अन्य जब्ती: मोबाइल फोन एवं नकद राशि।
कानूनी कार्यवाही: आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(A), 22(A), 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब “एंड-टू-एंड” विवेचना के तहत अन्य राज्यों के सप्लायरों की तलाश कर रही है।
सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि दिलाराम मनहर, सउनि रमेश कुमार ओरके, ACCU बिलासपुर के उनि कमलेश बंजारे एवं उनकी टीम, तथा आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार श्याम, चन्द्रशेखर मरकाम और संतोष पोर्ते का विशेष योगदान रहा।



Yo, just tried to do an ssgames login. Smooth as butter, man! No glitches, no hassles. Gotta love a site that gets it right. Check it out for yourself ssgames login.
MV9Bet… another one I’ve been seeing ads for. Gotta do my research before depositing anything. Any thoughts on mv9bet?
Vua trò chơi, heard this one’s hot. Time to see what the hype is all about. Downloading now, let’s see if vua trò chơi does this Vietnamese player justice 😉