ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे केशर अटल आवास के निवासी, नगर निगम की उदासीनता चरम पर
बिलासपुर |नगर निगम के जोन क्रमांक 07 अंतर्गत आने वाले केशर अटल आवास के निवासी पिछले छह दिनों से भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। यहाँ के तीन ब्लॉकों में रहने वाले लगभग 60 परिवार सोमवार, 9 मार्च 2026 से पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन निगम प्रशासन और जल विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं।

समस्या की शुरुआत और निगम की लापरवाही
घटनाक्रम के अनुसार, बीते सोमवार को पंप चालू करते समय पानी में करंट आने की शिकायत दर्ज की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पंप बंद कर दिया गया। बार-बार शिकायत के बाद निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर करंट की बात स्वीकार की और सुधार कार्य के नाम पर गुरुवार दोपहर को मोटर/पंप निकालकर ले गए।
हैरानी की बात यह है कि शनिवार दोपहर बीत जाने के बाद भी न तो पंप सुधरकर वापस आया है और न ही उसे लगाया गया है।
अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया
राजकिशोर नगर समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चन्द्र मुखर्जी ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि:
अपर्याप्त टैंकर व्यवस्था: बार-बार फोन करने पर निगम अपनी सुविधानुसार इक्का-दुक्का टैंकर भेज रहा है, जो 60 परिवारों की जरूरतों के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
फोन नहीं उठाते जिम्मेदार: जल विभाग के इंजीनियर श्री गोपाल अग्रवाल और जोन कमिश्नर का रवैया संवेदनहीन बना हुआ है। वे न तो निवासियों का फोन उठा रहे हैं और न ही संदेशों का कोई जवाब दे रहे हैं।
”जब जिम्मेदार अधिकारी ही जनता की समस्याओं को सुनने और संवाद करने से कतराने लगें, तो व्यवस्था में सुधार की उम्मीद कैसे की जा सकती है? यह सीधे तौर पर आम नागरिकों के अधिकारों का हनन है।”
डॉ. गोपाल चन्द्र मुखर्जी, अध्यक्ष, राजकिशोर नगर समन्वय समिति



**prodentim**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.
**nativegut**
NativeGut is a precision-crafted nutritional blend designed to nurture your dog’s digestive tract.
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.