3 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी बेलगहना पुलिस की गिरफ्त में
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी हैदराबाद भागने की फिराक में धराया
बिलासपुर: पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे भगोड़ा पकड़ो अभियान के तहत, बेलगहना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2023 से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी रामबली पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.07.2023 को पीड़िता ने चौकी बेलगहना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामबली पटेल (निवासी करहीकछार) ने फरवरी 2023 से जून 2023 के बीच उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 571/2023, धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।

तकनीकी चुनौती और पुलिस की सक्रियता
आरोपी रामबली पटेल मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था, जिससे उसका लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए कठिन चुनौती बना हुआ था। पिछले 3 वर्षों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
बीट प्रणाली और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
दिनांक 18.03.2026 को बीट पेट्रोलिंग के दौरान प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह और आरक्षक धीरज जायसवाल को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी रामबली अपने घर आया है और फिर से हैदराबाद भागने की तैयारी में है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय) के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तड़के आरोपी के घर पर दबिश दी, जहाँ वह सामान पैक कर भागने की फिराक में था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: रामबली पटेल पिता रामलोचन पटेल
उम्र: 36 वर्ष निवासी: ग्राम करहीकछार, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर
कार्यवाही में शामिल टीम
इस सराहनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि भरतलाल राठौर, प्रआर प्रफुल सिंह, कौशल बिन्झवार, आरक्षक धीरज जायसवाल और ईश्वर नेताम की विशेष भूमिका रही।



HeroUP is a premium mens wellness formula designed to support sustained energy, physical stamina, and everyday confidence.
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.
Prosta Peak is a high-quality prostate wellness supplement formulated with a comprehensive blend of 20+ natural ingredients and essential nutrients to support prostate health
MounjaBoost is a next-generation, plant-based supplement created to support metabolic activity, encourage natural fat utilization