खेत में मौत का जाल: तखतपुर के अमसेना में दहशत में परिवार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बिलासपुर/तखतपुर: तहसील तखतपुर के ग्राम आमसेना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक खेत मालिक की लापरवाही और दबंगई ने एक मासूम परिवार और राहगीरों की जान को जोखिम में डाल दिया है। खेत में धान की फसल को बचाने के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तारों ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी तरुण ने बताया कि पड़ोस के खेत मालिक बृंदा साहू और उनके बेटे ने अपने खेत के चारों तरफ खुले तारों का जाल बिछाकर उसमें हाई-वोल्टेज करंट प्रवाहित कर दिया है। घटना के दिन सुबह बिजली गुल होने के कारण जब तरुण बाहर निकला, तो वह अनजाने में इन तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। तरुण का मकान और खेत आपस में जुड़े हुए हैं, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है।

दहशत का दृश्य: मौत को आमंत्रण
मौके पर पहुंची मीडिया टीम ने देखा कि जिस स्थान पर तार बिछाए गए हैं, वहां से पानी का निकास होता है और वही रास्ता आने-जाने के लिए उपयोग किया जाता है। गीली जमीन और पानी के संपर्क में आने के कारण यदि कोई तार टूटकर गिरता है, तो वहां लाशों का ढेर लग सकता है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और डर व्याप्त है।
खेत मालिक की दबंगई: “मौत होगी तब देखेंगे”
हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित परिवार ने इस खतरे की शिकायत खेत मालिक से की, तो उन्हें सुरक्षा के बजाय धमकी मिली। दबंगई दिखाते हुए खेत मालिक और उसके बड़े बेटे ने कहा— “अभी कोई हादसा या मौत तो नहीं हुई है, जब कोई मर जाएगा तब बताना, फिर देख लेंगे।” यह अड़ियल रवैया किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
प्रशासन से गुहार
ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि:
तत्काल मौके का मुआयना कर करंट प्रवाहित तारों को हटाया जाए।
दोषी खेत मालिक और उसके पुत्र पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
किसी भी अप्रिय घटना से पहले सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है, या समय रहते इस “मौत के जाल” को हटाकर कड़ी कार्यवाही करेगा?

Sảnh Casino trực tuyến tại casino slot mang đến không gian sang trọng với các bàn chơi Baccarat, Roulette được truyền tải trực tiếp từ những sòng bạc đẳng cấp nhất thế giới. TONY06-16