ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
बस्तर के नक्सल मुक्त होने पर भाजयुमो ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विधायक अमर अग्रवाल ने शहीद विनोद चौबे की
प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बिलासपुर | डबल इंजन सरकार के प्रभावी पुनर्वास कार्यक्रम और निरंतर सुरक्षा अभियानों के परिणामस्वरूप बस्तर के ‘नक्सल मुक्त’ घोषित होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर शहर द्वारा वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलन और नमन
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना स्थित तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे के स्मारक के समक्ष एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने शहीद चौबे जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सरकार और सुरक्षा बलों का जताया आभार
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नक्सल उन्मूलन के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए:
केंद्र की मोदी सरकार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
राज्य की साय सरकार
निरंतर संघर्षरत् सुरक्षा बलों
के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रभाव को सर्वोपरि रखते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने और शहीदों के बलिदान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
प्रमुख जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, दुर्गेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, रोशन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता सहित केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेई, निलेश सिंह, अंकित पाल, मोनू रजक, राहुल सिंह, नितिन पटेल, अमर राजपूत, देवासीस दत्ता, योगेश देवांगन, तनुज वोहरा, गुलशन खांडेकर, अनीश गुप्ता, अरुण लस्कर, पृथ्वी श्रीवास, संदीप श्रीवास, हरीश यादव, साहिल भाभा, मनीष कौशिक, सिद्धार्थ त्रिवेदी, आनंद कश्यप, राहुल महंती, मोनू मिश्रा, शुभम मिश्रा, साहिल बेरिया, अमन सोनी, राम सचदेवा, केशव यादव, शिवांश पाठक, करण पांडे, आकाश पाटले, आदर्श बेरिया एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



66B luôn ưu tiên phát triển bền vững dựa trên sự tin cậy và quyền lợi hợp pháp của toàn thể quý hội viên. TONY05-09