कलेक्टर, एसपी ने किया सेमरगांव कर्रसाड़ स्थल का निरीक्षण
उत्तर बस्तर कांकेर, 01 अपै्रल 2026/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा और जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी आज जिले के अंतागढ़ विकाखण्ड में आमाबेड़ा के पास स्थित ग्राम सेमरगांव में 02 अप्रैल से शुरू होने वाले लिंगों पेन कर्रसाड़़ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और समाज के लोगों से चर्चा कर कर्रसाड़ स्थल एवं मेला स्थल में मुहैय्या कराए जा रहे आवश्यक सुविधाओं जैसे-बिजली, पेयजल, पार्किंग इत्यादि की जानकारी ली, साथ ही स्थल का अवलोकन भी किया।


उनके द्वारा मुख्य मार्ग के पास निर्माधान अस्थायी हैलीपेड, कर्रसाड़ स्थल के नजदीक बागझर नाला में बनाए गए स्टाफ डेम का निरीक्षण भी किया। जिला प्रशासन द्वारा कर्रसाड़ स्थल तक आवागमन के लिए परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, इसके संबंध में समाज के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अंतागढ़ श्री ए.एस पैकरा, एसडीएम अंतागढ़ श्री राहुल रजक सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

कर्रसाड़ स्थल तक आवागमन हेतु बस की सुविधा
अंतागढ़ विकाखण्ड में आमाबेड़ा के पास स्थित ग्राम सेमरगांव में 02 से 04 अप्रैल तक आयोजित होने वाले लिंगों पेन कर्रसाड़़ स्थल तक आवागमन के लिए जिला प्रशासन कांकेर द्वारा निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कर्रसाड़ अवधि में अंतागढ़ से सेमरगांव, कांकेर से सेमरगांव, और कोरर से सेमरगांव के लिए बस संचालित की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ बस स्टैण्ड से सेमरगांव व्याहा-कढ़ाई खोदरा-बड़ेपिंजोड़ी-सेमरगांव। इसी प्रकार कांकेर नया बस स्टैण्ड से सेमरगांव,
व्याहा-मलांजकुडुम-गुमझीर-उसेली-निलझर-बोड़ागांव से सेमरगांव और कोरर बस स्टैण्ड से सेमरगांव,
व्याहा-हाटकर्रा-तरान्दूल-खसगांव-बोड़ागांव-सेमरगांव मार्ग से कर्रसाड़ स्थल तक पहुंचने के लिए निःशुल्क बस संचालित किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।


