तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 06 फरार वारंटी गिरफ्तार, नशाखोरी व अड्डेबाजों के विरुद्ध 02 पर प्रतिबंधक कार्रवाई
बिलासपुर | दिनांक: 04 अप्रैल 2026 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशाखोरी और अड्डेबाजी करने वाले संदिग्धों पर नकेल कसते हुए 02 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्रवाई की है, साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों को धर-दबोचा है।

कार्यवाही का विवरण:
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, गुंडा-बदमाशों की चेकिंग और संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना तोरवा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
दिनांक 03.04.2026 की संध्या, थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर गुंडा-बदमाशों और नशाखोरों की जांच की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले 02 युवकों पर प्रतिबंधक कार्यवाही की गई। साथ ही, विभिन्न मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार फरार वारंटी:
चेतन नाग (24 वर्ष), निवासी- देवरीखुर्द, तोरवा।
रोहित ध्रुव (22 वर्ष), निवासी- देवरीखुर्द, तोरवा।
अभिषेक जाना उर्फ कलुवा (25 वर्ष), निवासी- लालखदान, तोरवा।
अमित कुमार बघेल (28 वर्ष), निवासी- लालखदान, तोरवा।
आलोक तांडी (32 वर्ष), निवासी- देवरीखुर्द, तोरवा।
चंद्रप्रकाश कोल उर्फ गुंडा (32 वर्ष), निवासी- देवरीखुर्द, तोरवा।
प्रतिबंधक कार्यवाही के दायरे में आए बदमाश:
दुना भास्कर (21 वर्ष), निवासी- बुधवारी बाजार, तोरवा।
दीपक बजाज (22 वर्ष), निवासी- तोरवाबस्ती, बिलासपुर।
सराहनीय भूमिका:
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्र.आर. 929 निसार परवेज, आरक्षक सरफराज खान, आरक्षक अजय शर्मा और आरक्षक अखिलेश राय की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।


