दहशत फैलाने वाला सिरगिट्टी क्षेत्र का आदतन बदमाश गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने धारदार चाकू और स्कूटी की बरामद
बिलासपुर | दिनांक: 04.04.2026 बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों और बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तोरवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हेमूनगर क्षेत्र में दहशत फैला रहे एक आदतन बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 03.04.2026 की रात करीब 08:30 बजे, प्रार्थी अश्विन बेरिया (निवासी शंकर नगर, तोरवा) अपने दोस्तों के साथ हेमूनगर के पास नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी सागर सिंह ने प्रार्थी को जबरन धक्का दिया। जब प्रार्थी ने उसे देख कर चलने की बात कही, तो आरोपी गाली-गलौज और विवाद करने लगा।

प्रार्थी ने तत्काल इसकी सूचना थाना तोरवा में दी। कुछ ही देर बाद आरोपी सागर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बेसबॉल स्टिक और स्टील पाइप लेकर प्रार्थी को खोजने दोबारा पहुँचा। उसी समय तोरवा पुलिस की टीम क्षेत्र में ‘अड्डेबाजी’ की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखते ही आरोपी के दो साथी हथियार छोड़कर फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी सागर सिंह को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: सागर सिंह पिता लालू सिंह
उम्र: 20 वर्ष
पता: गणेश नगर, नयापारा, थाना सिरगिट्टी (बिलासपुर)
जप्त मशरूका (बरामदगी)
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की हैं:
01 लोहे का तलवारनुमा धारदार चाकू
01 एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक: CG 10 BS 8247)
घटनास्थल से फरार साथियों द्वारा छोड़ी गई बेसबॉल स्टिक और स्टील पाइप।
कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 184/2026, धारा 296, 351(3), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 04.04.2026 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया। पुलिस द्वारा फरार दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:
इस त्वरित कार्यवाही में सउनि विमला मनहर, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह और आरक्षक दुष्यंत पटेल का विशेष योगदान रहा।


