बिलासपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: पॉश इलाकों के ‘हाई-प्रोफाइल’ जुआरी गिरफ्तार, BMW और थार समेत 45 लाख का सामान बरामद
बिलासपुर:जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाईन और एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर के रसूखदार तबके से ताल्लुक रखने वाले 09 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। इस कार्यवाही में पुलिस ने न केवल बड़ी नगदी बरामद की है, बल्कि मौके से BMW और थार जैसी कीमती गाड़ियां भी जब्त की हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी:
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र के एक स्थान पर शहर के कुछ संपन्न व्यक्ति एकत्र होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन में एक विशेष रणनीतिक टीम तैयार की गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने जब चिन्हित स्थान पर दबिश दी, तो वहां जुआरियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और कुल 09 आरोपियों को हिरासत में लिया।
लाखों का मशरुका जब्त:
तलाशी के दौरान पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से ₹84,400/- नगद बरामद किए। इसके साथ ही जुआरियों के पास मौजूद 13 नग कीमती मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कार्यवाही की सबसे बड़ी उपलब्धि मौके से जब्त किए गए 04 लग्जरी वाहन हैं, जिनमें एक BMW X1, एक महिंद्रा थार, एक हुंडई क्रेटा और एक टोयोटा ग्लैंजा शामिल है। इन सभी वाहनों और सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹45,84,400/- आंकी गई है।
थाना सिविल लाईन पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि समाज में अपराध और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। आने वाले समय में भी इस प्रकार की औचक कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
पकड़े गए आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (सरकंडा), सागर मंगेशकर (मंगला), नितेश चंद शर्मा (आसमा सिटी), दुर्गेश सारथी (जरहाभाठा), अखिलेश त्रिवेदी (नेहरू नगर), अमन धर (डबरीपारा), आशीष खूंटे (कस्तूरबा नगर), रोशन सोनी (उसलापुर) और सृजन शर्मा (सिटी मॉल के पास) शामिल हैं।
कठोर कार्यवाही की चेतावनी:


