महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
बिलासपुर: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना तोरवा पुलिस ने एक महिला पर चाकू से हमला करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रार्थिया श्रीमती लक्ष्मी सतनामी (निवासी बन्नाक चौक, सिरगिट्टी) जो मजदूरी का कार्य करती हैं, दिनांक 04.05.2026 की रात्रि में अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मुल्कराज होटल के पास पूर्व परिचित आरोपी राजा कोसले एवं राज उर्फ डैनी कोसले ने बिना किसी ठोस कारण के विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रार्थिया पर नुकीली वस्तु (चाकू) से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई।
पुलिस कार्यवाही
घटना की सूचना मिलते ही थाना तोरवा पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे थे, लेकिन पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा और घेराबंदी की गई। अंततः 06.05.2026 को पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।
पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है।
अपराध क्रमांक: 233/2026
धाराएं: 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं जोड़ी गई धारा 118(1) बीएनएस।
जप्त मशरूका: घटना में प्रयुक्त एक नग तीक्ष्ण चाकू।
गिरफ्तार आरोपियों
राज उर्फ डैनी कोसले, पिता रमेश कोसले, उम्र 22 वर्ष।
राजा कोसले, पिता रमेश कोसले, उम्र 24 वर्ष।
पता: नयापारा सिरगिट्टी, संतोषी मंदिर के पास, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।


