धन गुरु नानक दरबार में भाई साहब मेहरबान सिंह जी की मासिक बरसी पर महान कीर्तन दरबार संपन्न
उल्हासनगर: धन गुरु नानक दरबार (डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार) में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब जी की मासिक बरसी के पावन अवसर पर भव्य कीर्तन दरबार एवं श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में संगत ने शिरकत कर गुरु चरणों में हाजिरी लगाई।

कीर्तन से निहाल हुई संगत
कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुखमणि साहिब के पाठ से हुई। इसके पश्चात आयोजित महान कीर्तन दरबार में कल्याण से विशेष रूप से पधारे भाई साहब श्री यंग मैन जी ने अपनी मधुर वाणी और गुरुबाणी कीर्तन के माध्यम से उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया। साथ ही, बबल भाई साहब ने भी सत्संग और कीर्तन के जरिए संगत को निहाल किया।
विश्व शांति के लिए अरदास
सत्संग एवं कीर्तन की समाप्ति के उपरांत दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने सरबत के भले और विश्व शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की।
मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी सहित शहर की कई गणमान्य हस्तियाँ और सेवादार उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
- प्रबंधक एवं सेवादार: सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदनी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र पप्पू भाई, अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज।
- महिला सेवादार: पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, सोनिया कलवानी, नीलम लालवानी, डॉक्टर सोनम।
- अन्य गणमान्य: मेघराज नारा, बलराम रामानी, डॉक्टर हुदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, अक्षय, दीपक, रोशन एवं अन्य सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।


