खमतराई के खेत में ‘काट-पत्ती’ जुआ खेलते 08 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹14,700 नगद और ताश पत्ती जप्त
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर खमतराई के एक खुले खेत में घेराबंदी कर ‘काट-पत्ती’ नामक जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹14,700 नगद, 52 पत्ती ताश और बिछाने की बोरी फट्टी जप्त की गई है।

कार्रवाई का विवरण:
टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सरकंडा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि खमतराई के सुनसान खेत में कुछ लोग इकट्ठा होकर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल राहगीरों को गवाह बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को अचानक सामने देख मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 08 आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण (नाम व पता):
- अनिल कुमार केंवट (उम्र 28 साल), निवासी: मानिकपुर दर्रीघाट, थाना तोरवा।
- विवेक दास मानिकपुरी (उम्र 24 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा।
- मनीष सिंह राजपूत (उम्र 32 साल), निवासी: नयापारा ढेका, थाना तोरवा।
- नीरज राव (उम्र 36 साल), निवासी: राजकिशोर नगर, अपोलो चौक के पास, थाना सरकंडा।
- नंनका साहू (उम्र 22 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा।
- गौकरण साहू (उम्र 22 साल), निवासी: अशोकनगर, बगदई मंदिर के पास, थाना सरकंडा।
- सुभाष सूर्यवंशी (उम्र 23 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा।
- अंकित गोले उर्फ सोमू (उम्र 28 साल), निवासी: लिंगियाडीह, FCI गोदाम के पास, थाना सरकंडा।
पुलिस कार्रवाई:
मौके से मिले माल को विधिवत जप्ती पत्रक के माध्यम से पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार कर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 810/26 व छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार जुआरियों की तलाश जारी है।






https://shorturl.fm/qgKXe
Aw, this was an extremely good post. Taking the time and actual effort to generate a good article… but what can I say… I hesitate a whole lot and never seem
to get anything done. xnxx