संवाददाता सुरज वाधवानी
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में बिलासपुर के मोनू वाजपेयी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतर्गत नई नियुक्तियों एवं कार्यसमिति के विस्तार की घोषणा की गई है। इस नवीन सूची में बिलासपुर के निष्ठावान नेता मोनू वाजपेयी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले के बाद बिलासपुर भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश का माहौल है।

ओल्ड पावर हाउस निवासी मोनू वाजपेयी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भाजयुमो में एक सक्रिय एवं जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे भाजयुमो पूर्वी मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, समर्पण और मजबूत प्रतिबद्धता को देखते हुए ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर इस महत्वपूर्ण पद से नवाजा है।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि मोनू वाजपेयी को यह जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके वर्षों के कड़े परिश्रम का सम्मान है, बल्कि इससे बिलासपुर जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके जमीनी अनुभवों का सीधा लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा।
बिलासपुर को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व
उल्लेखनीय है कि भाजयुमो की इस टीम में बिलासपुर को लगातार तवज्जो मिल रही है। इससे पहले घोषित सूची में गौरी गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, सनी केसरी को प्रदेश मंत्री और रोशन सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया जा चुका है। अब मोनू वाजपेयी की नियुक्ति से बिलासपुर का प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त हुआ है।
अपनी इस नई नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए मोनू वाजपेयी ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प जताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वे युवा मोर्चा को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाएंगे। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही समर्थकों और भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है।सत्यम मिश्रा एवं तुषार वर्मा (मोंटी) द्वारा भी विशेष रूप से बधाई दी गई।




Appreeciate this post. Will trry itt out. ofvd9wuaptkd6fn45ced
Writye more,thats alll I hav too say. Literally, itt
seems aas though you rlied oon thee video too make your point.
You obviousxly know whuat youree talkinhg about, why waste yoour intelligence onn jusst posting videos tto your siye when yyou couod bbe giving us somethinhg informative to read?
ofvd9wuapt8bz6lrg2bw
Feeel frre to visiit myy homepazge – alisson more