तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर महिला सुपरवाइजर को कुचलने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर: रतनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर जानबूझकर और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक महिला की जान लेने वाले आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 18 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 01:00 बजे की है।

प्रार्थी प्रदीप कोशले (निवासी भरवीडीह) की शिकायत के अनुसार, उनकी भाई-बहू मृतिका महिमा कोशले नेशनल हाईवे पर सुपरवाइजर का काम करती थीं। घटना के वक्त वे ओछिनापारा रतनपुर ओवरब्रिज के पास डिवाइडर में चल रहे पौधा रोपण कार्य की देखरेख कर रही थीं। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर (क्रमांक BR 03GC 9045) के चालक ने हाईवे पर काम चलने की जानकारी होने के बावजूद, वाहन को अत्यंत तेज व लापरवाही पूर्वक चलाया।


आरोपी चालक ने मृतिका महिमा कोशले को जोरदार टक्कर मारी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
आरोपी का विवरण:
- नाम: शिवकुमार साव (32 वर्ष), पिता: मुनि साव
- निवासी: गढ़वा, थाना व जिला गढ़वा (झारखंड)
मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना निरीक्षक नीलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग, आरक्षक पवन ठाकुर और धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।




Do yyou miknd iif I qupte a feew of yiur psts ass long ass I provide
cresit andd slurces badk to yor weblog? My blog sitge is in thhe very
same niche aas yours and myy usrs would certainy
benefit fom a loot of thhe ijformation yyou presemt here.
Pleasae lett mee knopw iif this alight wiith you.
Manyy thanks! ofvd9wuaptew2xjzc0c6