उमाशंकर साहु की रिपोट
मिशन न्यू इंडिया,,के जिला अध्यक्ष राजू यादव ने अपने साथियों के साथ किया वृक्षारोपण

आज कोरबा जिला के आखरी छोर ग्राम पंचायत शिवपुर में स्थित,भयहरण हनुमानजी मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया था।जिसमें जिला पदाधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियों में भी इस कार्यक्रम में हाथ बटाया। जिसमें शिवपुर सरपंच ने

पर्यावरण सन्देश के साथ हर आप जनो को एक एक पौधा लगा कर प्रकृति को संतुलित बनाने में जोर दिया है। उपसरपंच शिवपुर एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति सराहनीय रही। इसी कड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा उमाशंकर साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष वासु शंकर साहू ने फोन के माध्यम से सभी आए हुए पौधारोपण कार्यक्रम में अतिथियों का बधाई संदेश देते हुए युवा मोर्चा मिशन न्यू इंडिया भविष्य में ऐसे ही जनकल्याणकारी कार्य करते रहने के सदेश के साथ इस सराहना कार्य के लिये जिला अध्यक्ष के पूरे टीम को बधाई दिया।



