उमाशंकर साहु की रिपोट
ग्राम सभा में विकास कार्ययोजना पर बनी सहमति, अधूरा कार्य पूर्ण करने और नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सेमरताल में ग्राम सभा एवं पंचायत बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में सरपंच, सभी पंचों तथा ग्रामीणों की सक्रिय उपस्थिति में गाँव के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में चल रहे अधूरे विकास कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की गई है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए सभी पंचों ने एकजुट होकर निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में ग्राम पंचायत सेमरताल के अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम बरपाली में भी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने पर सहमति बनी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सरपंच श्री धनित्तर सुर्यवंशी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पंचों एवं जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।



