ब्युरो रिपोट जय खटवानी
सोलर पंप सुधारने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत, कुछ ही घंटों में हुई मरम्मत ग्राम हड़फड़ के ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
उत्तर बस्तर कांकेर 05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ किया गया है। समय-सीमा पर आधारित उक्त हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का जरिया बन गई है। ऐसा ही एक मामला दुर्गूकोंदल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित ग्राम हड़फड़ में देखने को मिला, जहां हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत के कुछ घंटों के भीतर ही गांव के बिगड़े हुए सोलर पंप का तत्काल सुधार क्रेडा विभाग द्वारा किया गया।

खराब सोलर पंप का सुधार कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली। पेयजल संकट से जूझ रहे गांव में अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा फिर से बहाल हो गई है। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 के माध्यम से

जानकारी मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रेडा विभाग द्वारा तत्काल आवष्यक कार्यवाही करते हुए विभागीय टीम ने मौके पर पहुंची तथा बिगड़े हुए सोलर पंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया। क्रेडा के सहायक अभियंता ने बताया कि सोलर पंप का संचालन सुचारू होने से ग्रामीणों को पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिष्चित हुई है। ग्रामीणों ने इसे प्रषासन की त्वरित कार्यवाही और जनप्रतिनिधियों की संवेदनषीलता का सकारात्मक उदाहरण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रषासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनकी सक्रियता से लोगांे में भरोसा और उम्मीद बढ़ी हैै।




If you’re searching for a simple Instagram growth platform, Famety.net is built around social media growth services; for those who want to compare different package options.