सावन के पवित्र गुरुवार कृष्ण पक्ष मासिक शीतला अष्टमी पर हाँफा में धार्मिक अनुष्ठान
बिलासपुर सकरी ग्राम हॉफा के प्राचीन आदि देव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और श्री रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस गरिमामय धार्मिक अनुष्ठान में भगवान शिव ,नृसिंह की विधिवत आराधना की गई, जिसमें संपूर्ण ग्राम क्षेत्र भक्ति के रस में सराबोर नजर आया मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय के गरिमामय सानिध्य में तड़के सुबह भगवान शिव नृसिंह का दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजन आरंभ हुआ आचार्य जी के नेतृत्व में भगवान नृसिंह जी का आकर्षक नए वस्त्रों से अलौकिक श्रृंगार किया गया संध्या में हॉफा एवं बिलासपुर निवासी मानस मंडलियों और श्रद्धालुओं द्वारा अखंड


रामचरितमानस की चौपाइयों का सुमधुर पाठ किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा सायं आचार्य जी द्वारा महाआरती उतारी गई और उपस्थित भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया प्रमुख रूप में उपस्थित पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय,पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, सुश्री हेमाक्षी उपाध्याय, पंडित रमेश उपाध्याय ,रामलाल कश्यप, अवधेश गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, पंडित केजू राम शर्मा,माधव श्रीवास,कौशल प्रसाद कोरी, पंडित निखिल पाण्डेय, सुखाऊ कैवर्त , पंडित राजेंद्र उपाध्याय इन सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा



