सिरगिट्टी पुलिस की असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों और नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई; 07 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नशाखोरी, अड्डेबाजी और अशांति फैलाने वाले 07 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और थाना प्रभारी (प्रशिक्षु पुलिस उपाध्यक्ष) आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने चिन्हित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों—त्रिलोक कौशिक, बुद्धेश्वर धुरी, रंजीत रात्रे, प्रदीप धुरी, अमरजीत यादव, अमित यादव और अंकित यादव—को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस की अपील
सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, नशाखोरी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



