तीन माह से फरार चल रहा आरोपी हिर्री पुलिस की गिरफ्त में; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में हिर्री पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन माह से फरार आरोपी सहदेव साहू (49 वर्ष), निवासी झलफा को गिरफ्तार कर लिया है।

आशीष केशरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसईसीएल रामपुर खदान से दो ट्रेलरों (सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888) के जरिए उच्च गुणवत्ता (G-6, 5500-5800 GCV) का कोयला ‘ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड, डिघोरा’ भेजा गया था। प्लांट में लैब परीक्षण के दौरान कोयला निम्न स्तर (4203 व 4220 GCV) का पाया गया, जिससे कोयला बदलने की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
इस पर थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत धारा 316(3), 317(2), 317(4), 3(5) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान वाहन (CG 04 HX 4888) के स्वामी सहदेव साहू की संलिप्तता पाई गई। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






