अवैध गांजा बिक्री मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत ‘चेतना विरुद्ध नशा’ अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 19.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 01, सूदन पारा कोटा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। घेराबंदी कर आरोपी हीरो नेताम (पिता स्व. जंगलिया नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, सूदन पारा कोटा) को पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है, बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू तथा आरक्षक 1199 शैलेन्द्र साहू की विशेष भूमिका रही।














