सायबर सुरक्षा अभियान: थाना कोटा पुलिस ने छात्राओं को दिए ऑनलाइन ठगी से बचाव के मंत्र

बिलासपुर (छ.ग.), 21 अगस्त 2026: थाना कोटा पुलिस द्वारा जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल (भा.प्र.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी श्री शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, पुरानी बस्ती, कोटा में सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सजगता को सायबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय बताया, वहीं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने छात्राओं को OTP, ATM PIN, UPI PIN, बैंक विवरण और पासवर्ड किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने ठगी होने पर घबराए बिना तत्काल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में संपर्क करने की बात कही ताकि राशि होल्ड कराई जा सके।
प्राचार्या श्रीमती आशा दत्ता, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पणा लाल, शिक्षकगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता में सम्पन्न इस कार्यक्रम में सभी ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। थाना कोटा पुलिस द्वारा यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।














