चोरी का सोना खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार, 67 ग्राम गला हुआ सोना (कीमत लगभग 7 तोला) जप्त
रतनपुर पुलिस ने बस यात्रियों से झपटमारी कर सोने की चैन व मंगलसूत्र चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य खरीदार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी गौतम दुबे (35 वर्ष), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा (जिला कोरबा) का रहने वाला है और पेशे से सोनार है।

पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गौतम दुबे को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने चोरी का लगभग 7 तोला सोना खरीदने और उसे गला देने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम (लगभग 7 तोला) गला हुआ सोना बरामद कर जप्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को 21 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह की सराहनीय व विशेष भूमिका रही। रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।















The customer support is actually helpful and responsive which is rare these days. I felt safe depositing my money and the games are genuinely exciting. Love jiliuucasino!