ब्युरो रिपोट जयखटवानी
कांकेर पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
कांकेर (छत्तीसगढ़), 25 अगस्त 2026:उत्तर बस्तर कांकेर जिले में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।


दिनांक 24 अगस्त 2026 को जिला बल, 94वीं वाहिनी बीएसएफ और बीडीएस (BDS) टीम द्वारा थाना छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए नक्सल डम्प को ढूंढ निकाला।

बरामद की गई प्रमुख सामग्री:
04 नग भरमार बंदूक एवं 03 नग भरमार बंदूक बैरल 01नग वायरलेस सेट, 01 नग जीपीएस एवं 01 नग सोलर प्लेट (छोटा ) 03बंडल बिजली वायर एवं 01 नग चार्जर नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री
यह महत्वपूर्ण कार्रवाई बीएसएफ 94वीं वाहिनी के टीम कमांडरों—इंस्पेक्टर हनुमान मीणा, उप निरीक्षक मोहित बंसल और बीडीएस टीम कमांडर उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे।














