टीम त्रिलोक श्रीवास ने किया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत, देवकीनंदन चौक में बरसे फूल,
बिलासपुर। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर उसकी देन कमेटी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक (प्रभारी- आंध्र प्रदेश व उत्तर प्रदेश) एवं मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक- 3) श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में ‘टीम त्रिलोक श्रीवास’ एवं ‘धर्म जागृति मंच’ द्वारा देवकीनंदन चौक पर जुलूस का अभूतपूर्व व भव्य स्वागत किया गया।


स्वागत समारोह के दौरान देवकीनंदन चौक पर आकर्षक आतिशबाजी की गई तथा जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही, टीम द्वारा अकीदतमंदों के लिए लीची शरबत का वितरण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
इस गरिमामय आयोजन के दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से पंडित महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, राहुल गोरख, संजय गोयल, हृदेश कश्यप, दिव्य प्रकाश दुबे, पंडित जितेंद्र शर्मा, कौशल श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, कामरान खान, शादाब खान, शुभम श्रीवास, मयंक वर्मा, आनंद श्रीवास, धर्मेंद्र सोनी, अजय गुप्ता, अजीम खान, चरण सिंह राज, आयुष सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, अमन साहू, मंगल वाजपेई, कृष्णा श्रीवास, राम लखन जायसवाल, सुखदेव तिवारी, दादूराम शिकारी, चंद्रप्रकाश केसरवानी, नवीन चंद्र दुबे, रिकी, मनीष भट्ट, रामेश्वर केसरी, विनोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।















Solid gaming experience and the promotions are always fresh. If you are looking for a steady place to play then phxxphcom is it.