आजादी की पूर्व संध्या पर हंगर फ्री बिलासपुर ने बांटा सिंधी कढ़ी-चावल, फल और मिष्ठान
बिलासपुर। सामाजिक संस्था ‘हंगर फ्री बिलासपुर’ द्वारा “कोई भी न सोए भूखा” के संकल्प के साथ इस वर्ष भी आजादी की पूर्व संध्या पर स्थानीय हाईटेक बस स्टैंड में एक गरिमामय भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह वृहद भंडारा चकरभाठा के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. प्रकाश कलवानी के सहयोग व सानिध्य में उनकी दिवंगत अर्धांगिनी की 13वीं पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। इस दौरान बस स्टैंड पहुंचे आगंतुक यात्रियों एवं जरूरतमंदों के बीच ठेठ सिंधी व्यंजन कढ़ी-चावल, फल-फ्रूट और बूंदी मिष्ठान का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने संयोजक युवा समाजसेवी चंदर मंगतानी, सहयोगी सुनील कलवानी, विकास घई, महेंद्र माखीजा, मनोज सरवानी, ऑक्सीजन मैन राजेश खरे, सुनील, मयंक, कमलेश, साहिल, समीर, संयम, हार्दिक, अहसास, कृष्णा एवं कलवानी परिवार के प्रति आभार जताया। अंत में उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।















The graphics and sound effects on this platform are top notch. It makes the whole experience so much more immersive. Love using vnnohu95.
Finally found a reliable link that actually works without any redirects. The interface is very user-friendly. Highly recommend jepor987link to everyone.