चकरभाठा में शिव दर्शन महोत्सव, अमरनाथ बर्फानी बाबा की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
चकरभाठा/सकर्रा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को चकरभाठा में आयोजित शिव दर्शन महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में विराजमान बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। आयोजन स्थल पर बनाए गए अमरनाथ धाम की भव्य झांकी, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, भगवान शिव-पार्वती एवं गणेशजी की जीवंत झांकी तथा आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र चकरभाठा कैंप के तत्वावधान में आयोजित शिव दर्शन महोत्सव में चकरभाठा बस्ती सहित सकर्रा, बुटेना, अमसेना, छतौना, कड़ार, सेवार, कया, बरतोरी, नगपुरा, रहंगी, बिल्हा, मोहतरा, दगौरी, निपनिया, झलफा, हिर्री, खमतराई, खरकेना, सरगांव सहित आसपास के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बर्फानी बाबा के दर्शन किए तथा आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
जय बर्फानी बाबा और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अमरनाथ गुफा की प्रतिकृति में बर्फानी बाबा के दर्शन के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। भगवान शिव-पार्वती एवं गणेशजी की जीवंत झांकी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान ‘जय बर्फानी बाबा’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से चकरभाठा का वातावरण भक्तिमय बना रहा।


आध्यात्मिक आयोजन निरंतर होने चाहिए : पुनीता डहरिया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुनीता डहरिया ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अमरनाथ बर्फानी बाबा एवं 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।

चकरभाठा के लिए गौरव का आयोजन : शिमला वर्मा
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती शिमला वर्मा ने कहा कि चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अमरनाथ गुफा का निर्माण कर श्रद्धालुओं को बर्फानी बाबा के दर्शन कराने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजन परिवार का सदस्य मानता हूं : विजय वर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष चकरभाठा विजय वर्मा ने कहा कि नगरवासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि चकरभाठा में ही अमरनाथ बाबा के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को आयोजन में अतिथि नहीं, बल्कि आयोजन परिवार का सदस्य मानते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती शिमला वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुनीता डहरिया, राष्ट्रीय महिला सिंधी समाज अध्यक्ष श्रीमती विनिता भावनानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष सुरेश पोटानी, संत बलराम कवरानी, महिला सिंधी समाज अध्यक्ष श्रीमती प्राची सज्जनानी, पार्षद श्याम आर्य, आशीष खत्री, विष्णु साहू एवं दीपक जगनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य प्रशासिका उप सेवा केंद्र चकरभाठा कैंप बीके उमा बहन ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीके शालू, बीके सविता, बीके प्रीति बहन, ओमशंकर वर्मा, किशन चंद्र छावड़ा, लता, संगीता यादव, भरत यादव, नीलिमा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बीके विनोद भाई ने किया।
आयोजकों के अनुसार शिव दर्शन महोत्सव का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर अमरनाथ बर्फानी बाबा, 12 ज्योतिर्लिंगों और आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति कराना रहा। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने आयोजन के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह को दर्शाया।















I’ve been looking for a reliable place like this for a while. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely recommending kr5krwin to my friends.
I’ve been trying a few different sites lately and this one really stands out. The payouts are fast and the interface is super smooth. Definitely worth checking out pk777cc