संवाददाता सुरज वाधवानी
ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य बाइक जुलूस, अमन-भाईचारे और इंसानियत का दिया पैगाम

बिलासपुर-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को बिलासपुर शहर में अकीदत और उत्साह के साथ बाइक जुलूस निकाला गया। जूनी लाइन से निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, सामाजिक कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक, दुरूद व सलाम के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाते हुए अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया गया।



जूनी लाइन से शुरू हुआ बाइक जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने अनुशासन के साथ पैगाम-ए-मोहब्बत और भाईचारे को आगे बढ़ाया। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जुलूस का इस्तकबाल किया गया। इस दौरान ‘नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर’ की सदाओं से माहौल गूंजता रहा।
तालापारा, सुन्नी हुसैनी लश्कर कमेटी, यंग सुन्नी क्लब, तैयबा चौक, सुन्नी हुसैनी मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। इसके अलावा मसनगंज, जूनी लाइन, राजेंद्र नगर, कंपनी गार्डन और प्रेस क्लब के आसपास भी लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
जुलूस के दौरान वक्ताओं और आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी ﷺ केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संदेश भी देता है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, शांति, इंसानियत और आपसी भाईचारे को मजबूत करना ही इस मौके का उद्देश्य है।
दोपहर 2 बजे निकलेगा पैदल जुलूस
ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर बुधवार को दोपहर 2 बजे सत्यम चौक, बिलासपुर से भव्य पैदल जुलूस भी निकाला जाएगा। नात-ए-पाक और सलाम के साथ निकलने वाले इस जुलूस में बिलासपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने बताया कि पैदल जुलूस के माध्यम से भी शहरवासियों तक अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश पहुंचाया जाएगा। ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर शहर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जा रहा है।















naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.