कोटवारों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की ओर
विधायक दिलीप लहरिया ने भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा, तहसीलदार ने जमीन उपलब्ध कराने का किया ऐलान
मस्तूरी। आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कोटवारों के लिए हर्ष और गौरव का दिन रहा। पचपेड़ी, सीपत एवं मस्तूरी तहसील के करीब 197 कोटवारों द्वारा लंबे समय से संगठन के लिए भवन की मांग की जा रही थी। इसी मांग को लेकर तीनों तहसीलों के कोटवार पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक कर भवन निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप लहरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कोटवारों की मांग और संगठन की आवश्यकता को देखते हुए विधायक श्री लहरिया ने भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

वहीं, तहसीलदार श्री लखेश्वर किरण ने भी मंच से भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। विधायक और तहसीलदार की इस पहल से कोटवार समाज में खुशी का माहौल है।
पचपेड़ी, सीपत एवं मस्तूरी तहसील के समस्त कोटवार पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक श्री दिलीप लहरिया एवं तहसीलदार श्री लखेश्वर किरण का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग कोटवार समाज के लिए बड़ी सौगात है। भवन बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कोटवारों को अपनी विभिन्न गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कोटवारों ने विधायक एवं तहसीलदार के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।














