ब्युरो रिपोट जय खटवानी
मादक पदार्थ तस्करी का फरार आरोपी सुकमा से गिरफ्तार, ‘उजियारा अभियान’ के तहत कांकेर पुलिस की कार्रवाई
कांकेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के अंतर्गत 20.235 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी अजीम खान उर्फ सलीम खान (27 वर्ष), निवासी सुकमा को गिरफ्तार किया है।

27.08.2026 को कांकेर बायपास पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार (CG 08 BG 6871) से 20.235 किग्रा गांजा (कीमत ₹1,21,410/-) जप्त किया गया था।
मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अजीम खान फरार चल रहा था। थाना सिटी कोतवाली में धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
मुखबिर की सूचना पर 04.09.2026 को पी.एस.आई. जोंटी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पट्टनमपारा (सुकमा) में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में जुर्म कबूलने पर 05.09.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से 01 मोबाइल फोन जप्त किया गया है।














