गणेश पर्व में हुड़दंग एवं शांति भंग करने वाले 03 असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तारतिल्दा-नेवरा पुलिस की त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यवाही लगातार जारी

गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत भ्रमण किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना तिल्दा-नेवरा के सामने आम रोड एवं ग्राम किरना में असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा कर परिशांति भंग करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने एवं अनवेदको को समझाने का प्रयास किया गया। समझाइश के बावजूद अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू होने लगे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर तीनों को जेल निरुद्ध किया गया।
नाम पता असामाजिक तत्व
01. पवन कुमार ध्रुव
पिता – मालिक राम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 15, दीनदयाल चौक, तिल्दा
थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
02. हीरालाल नवरंगे
पिता – स्व. भागीरथी नवरंगे, उम्र 30 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 02, प्राथमिक शाला के पीछे, ग्राम सांकरा
थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
03. उमेश कुमार वर्मा
पिता – सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष
निवासी – ग्राम किरना
थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
त्यौहार में हुड़दंग करने वालों को स्पष्ट संदेश
तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें।














