धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में भय पैदा करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार थाना –तिल्दा नेवरा, जिला – रायपुर (छ.ग.)दिनांक – 15
गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों की सतत निगरानी एवं सघन जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम तुलसी साईंधाम रोड एवं सिंचाई कॉलोनी तुलसी में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने एवं भय का वातावरण निर्मित करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328 बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रकरण एवं आरोपी विवरण
- अपराध क्रमांक – 392/2026
धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी – साहिल ध्रुव उर्फ लक्की, पिता गैंदराम ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.) - अपराध क्रमांक – 393/2026
धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी – गणेश ध्रुव, पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
जप्त मशरूका
- 02 नग धारदार चाकू
- 01 नग मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328
तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों एवं चाकूबाजों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, भय उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।





This platform has a great variety of games and the bonuses are actually useful. I’ve had a great time exploring vn39bet6com lately.