ब्युरो रिपोट जय खटवानी
चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापरवाही से गौवंश को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार
कांकेर (उत्तर बस्तर)। थाना चारामा पुलिस ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर गौवंश को कुचलने और घटना के बाद मौके से फरार होने वाले आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

दिनांक 12 सितंबर 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे कानापोड़ के पास ट्रक चालक ने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए गौवंश को कुचल दिया, जिससे गौवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 192/26, धारा 281, 325, 299 बीएनएस एवं 11(1)(क) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू तथा एसडीओपी श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में चारामा पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को ट्रक क्रमांक CG-04-NM-9092 को जप्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
हितेश्वर यादव (26 वर्ष), पिता- ओमप्रकाश यादव, निवासी- पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद। 01 नग ट्रक (क्रमांक CG-04-NM-9092)।
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उनि रूपेन्द्र पटेल तथा आरक्षक (553) ओमप्रकाश कुंजाम।














