ब्युरो रिपोट जय खटवानी
शासकीय स्कूल से 290 किग्रा लोहे के सरिया चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; ₹4.38 लाख का माल जप्त
कांकेर। थाना चारामा पुलिस ने लखनपुरी शासकीय स्कूल परिसर से सरिया चोरी मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹4.38 लाख आंकी गई है।

दिनांक 06.09.2026 को शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, लखनपुरी से शौचालय निर्माण हेतु रखा करीब 300 किलोग्राम सरिया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध ईतवारी मण्डावी (38 वर्ष), निवासी दल्लीराजहरा (बालोद), हाल ग्राम लखनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी की बात स्वीकार की।
जप्ती:290 किलोग्राम कटा हुआ लोहे का सरिया (कीमत ₹18,000/-)छोटा हाथी पिकअप वाहन CG-24-V-4300 (कीमत ₹4,00,000/-)01 नग कटर मशीन (कीमत ₹20,000/-)
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, एएसपी श्री योगेश साहू व एसडीओपी श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उनि. हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, भागीरथी मण्डावी व शंकर खुंटे की सराहनीय भूमिका रही।














