आँपरेशन निश्चय के तहत् अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही
जप्त सामाग्री – (1) 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा कीमती करीब 4800/रू
(2) मो0सा0 पल्सर क्रमांक सीजी 22 एक्स 8177 पुरानी इस्तेमाली कीमती 40,000/रू
(2) नगदी बिक्री रकम 750/रूपये
कुल जुमला कीमती 45,550/रूपये
विवरण – थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ताज ढाबा के पास ग्राम बेमता में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी सुनील कुमार देवांगन को घेराबंदी कर पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शराब कीमती 4800/रू, मो0सा0 पल्सर क्रमांक सीजी 22 एक्स 8177 कीमती 40,000/रू व नगदी बिक्री रकम 750/रू, सहित कुल 45,550/रू को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया।आरोपी को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में आपरेशन ‘‘निश्चय‘‘ कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में उनि पी0आर0 साहु, प्र0आर0 1031 जालम सिंह साहू, पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक बलराम निराला के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।
नाम पता आरोपी –
सुनील कुमार देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन उम्र 45 साल साकिन वार्ड क्र 13 कंकाली पारा सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा छ0ग0



