लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा के पदाधिकारी अध्यक्ष संजना मिश्रा ,सचिव मंजू मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ,सुधा परिहार, चांदनी सक्सेना, अनिमा मिश्रा उपाध्यक्ष मंगला कदम,रेणुका मसीह और माइक्रो चेयरपर्सन जिनका की सब्जेक्ट रोड सेफ्टी है वीं श्रद्धा राव एवं लायन विजय राव सभी ने मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया इसके अंतर्गत रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करते हुए पंपलेट बांटे गए ।

एवं लोगों को रोड सेफ्टी के नियमों की जानकारी देते हुए इस बात के लिए जागरूक किया की सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है वसुंधरा क्लब की ओर से हेलमेट की आवश्यकता पर जोर देते हुए चौक चौराहों पर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों को बुलाकर सम्मानित किया गया ।

और उनसे यह अनुरोध किया कि वह और भी लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करें इसके अलावा अडंर एज लड़के एवं लड़कियों को वाहन चलाते समय की जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया ट्रैफिक सिग्नल ज़ेबरा क्रॉसिंग हेलमेट फोर व्हीलर में सीट बेल्ट नो पार्किंग रॉन्ग साइड वाहन ना चलाना आदि नियमों के बैनर पोस्टर छपवाकर चौक चौराहे पर लोगों को जागरूक किया गया इसके साथ वसुंधरा क्लब ने फूड फॉर हंगर की गतिविधि रखी क्योंकि ऐसा सोचना है कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है और जब कोई भी व्यक्ति शांत दिमाग से स्वस्थ मन से वाहन चलाता है तो एक्सीडेंट के चांस 0% होते हैं और लोगों को जागरूक करने का एक स्थान में एकजुट होकर सड़क सुरक्षा के नियमों को समझने का इससे अच्छा सुनहरा मौका कोई नहीं होता क्योंकि भोजन के साथ-साथ सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का बहुत अच्छे से सुना भी और उनका पालन करने का आश्वासन भी दिया



