ब्युरो रिपोट हीरा चावराई
शराब के लिए अवैध उगाही और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने, गाली-गलौज करने तथा मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया गया है।
घटना का विवरण:
सासाहोली स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पास ‘डेली नीड्स’ दुकान चलाने वाले पीड़ित सूरज पात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 सितंबर 2026 की रात लगभग 09:30 बजे दो युवक उसकी दुकान पर आए और शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने लगे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों व लकड़ी के डंडे से गंभीर मारपीट कर फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई:
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 415/2026, धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- तरुण कुमार यदु (22 वर्ष), पिता: शिवलाल यदु, निवासी: सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा।
- छबी निषाद (22 वर्ष), पिता: बल्लू निषाद, निवासी: सासाहोली, थाना तिल्दा नेवरा।


