लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत मात्र छाया में दी खाद्य सामग्री
सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने कुदुदंड स्थित मात्र छाया मैं बच्चों एवं शिशुओं की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जिसमें सूजी दलिया खाद्य तेल मालिश का तेल शक्कर मूंग दाल दूध पाउडर बिस्कुट पोहा आदि अन्य जरूर की चीज संस्था को सहयोग के रूप में दी गई !

जिसमें अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयर पर्सन अर्चना तिवारी कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप मंगला कदम उषा मुद्लियार का खाद्य सामग्री देने में सहयोग रहा साथ में सुधा परिहार सलमा बेगम जी ने भी अपनी उपस्थिति देखकर सेवा गतिविधि में सहयोग किया !


क्लब अध्यक्ष संजना मिश्रा जी ने इस तरह के सेवा कार्यों के लिए ईश्वर का धन्यवाद देते हुए कहां की जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है वह किसी और कार्य में नहीं और हम स्वयं अपने आप में आभारी है कि हमें यह मौका मिला लायन वाद से जुड़कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं करने का मौका मिला वसुंधरा क्लब से सेवा सप्ताह में प्रत्येक सदस्य बढ़-चढ़कर स्वेच्छा अनुसार सेवा गतिविधियों में निरंतर भाग लेकर सेवा कार्य करने के लिए प्रयासरत है सचिव मंजू मिश्रा जी ने जानकारी दी कि वह हर क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए कटिबंध है और इसके अलावा वसुंधरा क्लब से पितृपक्ष में प्रतिदिन भोजन सेवा तो चालू ही है जिसमें सभी जरूरतमंद लोगों को राम रसोई के साथ मिलकर भोजन कराया जाता है


