जिला बिलासपुर में जब्त भारी मात्रा में मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण: 61 प्रकरणों के 302 किलो गांजा व 23,000 से अधिक नशीली दवाइयाँ भट्ठी में जलकर खाक

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत गठित ‘जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति’ के तत्त्वावधान में आज जिला बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत दर्ज विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।



यह कार्रवाई समिति के अध्यक्ष, पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह के प्रत्यक्ष निर्देशन में संपन्न हुई। जब्त सामग्री को ‘सूधा बायो पावर प्रा. लि.’, ग्राम मोहतरा (थाना कोनी/रतनपुर क्षेत्र) स्थित भट्ठी (Furnace) में जलाकर एवं रोलर चलाकर पूर्णतः नष्ट किया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों का कुल ब्योरा (61 प्रकरण):
कुल वजन (लगभग 302.65 किग्रा): 302.642 किग्रा गांजा, 9.38 ग्राम चरस एवं 2.9 ग्राम ब्राउन शुगर।
कुल नशीली दवाइयाँ (23,488 नग): 11,610 टेबलेट, 9,641 इंजेक्शन/एम्पुल, 1,989 शीशी सिरप तथा 248 कैप्सूल।
डीआईजी/एसएसपी श्री रजनेश सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त श्री नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी एवं स्वतंत्र पंचगण उपस्थित रहे।
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जब्त मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कर उनके पुनः दुरुपयोग की किसी भी गुंजाइश को समाप्त किया जा रहा है।


