श्रमिक परिवार की बेटी जया को मिली ₹20 हजार की सहायता, आगे की पढ़ाई में करेगी उपयोग
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में श्रम विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत पखांजूर के पी.व्ही. 107 सत्यनगर निवासी जया सरकार को ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
जया के पिता श्रमिक हैं और जया आगे पढ़ाई कर अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहती हैं। ऐसे में शासन की इस सहायता राशि से उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक संबल मिलेगा। जया इस राशि का उपयोग आगे की पढ़ाई में करेंगी।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से पात्र श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।


