ब्युरो रिपोट हीरा चावराई
तिल्दा नेवरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, उधारी के विवाद में मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़ | 12 अक्टूबर 2026 थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत एक त्वरित कार्रवाई करते हुए उधारी की रकम मांगने पर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी शेखर निषाद ने अपने पड़ोसी को पैसे उधार दिए थे। आवश्यकता पड़ने पर जब उन्होंने अपनी उधारी की रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्के, बांस के डंडे और धारदार चूड़े से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।


इस मामले में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 118(2), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों—जितेन्द्र साहू, देवानंद उर्फ देवा साहू, लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू साहू और छबीराम साहू (सभी निवासी ग्राम लखना) को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और धारदार चूड़ा जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इसके अलावा, क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से धारा 170 बीएनएसएस के तहत फुलेश्वर चतुर्वेदी के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का सहारा लें।


