ब्युरो रिपोट जय खटवानी
चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: खुद ही निकला घर में चोरी का प्रार्थी, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
कांकेर, 18 अक्टूबर 2026:उत्तर बस्तर कांकेर जिले के थाना चारामा अंतर्गत पुलिस ने चोरी के एक झूठे मामले का महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस प्रार्थी ने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, अंततः वही शातिर आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

प्रार्थी ने 17 अक्टूबर 2026 को थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित नवरात्रि कार्यक्रम देखने कांकेर गया था। रात करीब 12:30 बजे लौटने पर घर की आलमारी से मां और पत्नी के छह लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने ऑनलाइन जुआ खेलने और अपने शौक पूरे करने के लिए खुद ही घर से जेवरात चुराना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का हार, झुमके, अंगूठी, लॉकेट तथा चांदी के करधन, पायल, कटोरी-चम्मच सहित कुल 5,00,000 रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी: प्रदीपचन्द्र गंगबेर (36 वर्ष), निवासी- बागडोंगरी, थाना चारामा।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में वर्ष 2021 में दुष्कर्म और आईटी एक्ट के गंभीर मामलों सहित अन्य प्रकरण दर्ज रहे हैं।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उप निरीक्षक रूपेन्द्र पटेल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमंत मार्गिया और आरक्षक तरुण सिन्हा की अहम भूमिका रही।



Fast access and a great collection of games. I spend a lot of my free time here because it is just so addictive. Check out senopati4login.