ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चेमल माइंस आगजनी का पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार
मजदूरों की मांग पूरी न होने पर रची गई थी साजिश, पुलिस को गुमराह करने छोड़ा गया था फर्जी नक्सली पर्चा
उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) | 15 अक्टूबर 2026उ त्तर बस्तर कांकेर की लोहत्तर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील एंड माइनिंग प्रा. लि. की आयरन ओर माइंस में हुई आगजनी की घटना की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में शामिल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
क्या था मामला?
गत 05 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात माइंस में सड़क निर्माण व खनन कार्य में जुटी तीन पोकलेन मशीनों के डीजल टैंक व पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाकर आग लगा दी गई थी। घटना के संबंध में कंपनी प्रबंधन द्वारा थाना लोहत्तर में मामला दर्ज कराया गया था।

जांच में बड़ा खुलासा: नक्सली नहीं, मजदूरों की साजिश
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में गठित विशेष जांच टीम की विवेचना में सामने आया कि:
असंतोष और बैठक: माइंस प्रबंधन द्वारा मजदूरों की मांगों का समाधान नहीं करने से कुछ मजदूर बेहद नाराज थे। इसी को लेकर 02 अक्टूबर को ग्राम बोदेली में एक बैठक कर मशीनों को जलाने की साजिश रची गई।
गुमराह करने का प्रयास: घटना को नक्सली वारदात का रूप देने और पुलिस का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से आरोपियों ने मौके पर पर्चे भी छोड़े थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
सहदेव तुलावी (31 वर्ष), निवासी ग्राम बोदेली प्रेमसिंह कोरेटी (26 वर्ष), निवासी ग्राम एडगुड़ ओमप्रकाश कचलाम (21 वर्ष), निवासी ग्राम बोदेली शिवलाल तुलावी (27 वर्ष), निवासी ग्राम बोदेली बृजलाल सलाम (37 वर्ष), निवासी ग्राम एडगुड़
मामले में थाना लोहत्तर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326, 324(5), 61(2), 111(3), 351(3), 319(2) एवं 191(3) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित खुलासे में लोहत्तर पुलिस और साइबर सेल की भूमिका सराहनीय रही।


